{"_id":"5ac52d594f1c1bc3618b5876","slug":"161522871641-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के तसले में डूबने से 9 माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के तसले में डूबने से 9 माह की बच्ची की मौत
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
महराना गांव में बुधवार सुबह 9 महीने की बच्ची पानी से भरे तसले में डूबने बच्ची की मौत हो गई। परिजन हादसे के बाद बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रीतिका अपने मकान में पानी से भरे तसले के पास बैठी थी, बैठे-बैठे रितिका का झुकाव पानी से भरे तसले की तरफ हो गया। जिस कारण लड़की का मुंह तसले में जा गिरी। घटना के वक्त उसकी मां घर में काम कर रही थी और परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर ही थे। कुछ देर तक बच्ची की आवाज नहीं सुनाई पड़ी, तो उसके परिवार वाले उसे ढूंढने लगे। तभी उनकी नजर आंगन में रखे तसले पर पड़ी, जहां उनकी बेटी तसले में औंधे मुंह पड़ी हुई थी। परिवार के लोग तुरंत बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पंहुचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
गांव महराना में नौ माह की बच्ची घर के आंगन में पानी के भरे तसले में डूबने से मौत हो गई। मामले में 174 की कार्रवाई की गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- योमेश कुमार, दुजाना चौकी इंचार्ज।