{"_id":"5ab160794f1c1b3d1a8b478f","slug":"161521574009-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। सांपला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पीजीआई रोहतक के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल, वीरवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जीआरपी को सूचना मिली कि सांपला रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर पहचान के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में कराया और शवगृह में रखवा दिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने कहा कि मृतक की आयु करीब 45 वर्ष रही होगी। उसके कपड़ों से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में जय माता दी लिखा है। पहचान के लिए सांपला व आसपास लगते गांवों में सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।