{"_id":"5a68d6ae4f1c1b8f268b6325","slug":"161516820142-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाशों ने हथियार तान सीआईए टीम से किया लूट का प्रयास, धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बदमाशों ने हथियार तान सीआईए टीम से किया लूट का प्रयास, धरे
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बदमाशों ने हथियार तान सीआईए टीम से किया लूट का प्रयास, धरे
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर व चरखी दादरी जिलों में फायरिंग, चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने के पांच आरोपी मंगलवार रात सीआईए स्टाफ से लूट के प्रयास में धरे गए। सांजरवास-रानीला अप्रोच मार्ग पर हथियारों से लैस बदमाशों ने पुलिस टीम की गाड़ी पर हथियार तानकर रुकवाने का प्रयास किया। मगर पुलिस को देखकर इनके हाथ पांव फूल गए और पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा, पिस्तौल, एयर गन, लोहे की रॉड सहित टॉर्च भी बरामद की है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पांचों युवकों की पहचान सांजरवास फौगाट निवासी परमजीत उर्फ मोनू, सांजरवास निवासी अमित उर्फ खड्डू, बौंदकलां निवासी बजरंग उर्फ भज्जी, भिवानी के हालुवास निवासी परीक्षित उर्फ प्रिया व सांजरवास निवासी नरेश उर्फ बूढढ़ा के रूप में हुई है।
वहीं, करीब पांच दिन पूर्व रानीला पेट्रोल पंप पर हुई लूट की गुत्थी भी आरोपियों के पकड़ में आने से सुलझ गई है। इसके अलावा भिवानी के गांव मिताथल में फायरिंग सहित गुरुग्राम व झज्जर जिलों से बाइक चुराने की वारदात भी इन्होंने कबूल कर ली हैं। पुलिस ने लुटेरा गिरोह से चोरी की गई तीन बाइक भी बरामद की हैं।
मंगलवार शाम करीब साढ़े नौ बजे सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि सांजरवास-रानीला अप्रोच मार्ग स्थित नहरी पुलिया पर कुछ हथियारबंद युवक खड़े हैं और वो लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद एएसआई मक्खन सिंह के नेतृत्व एएसआई देवेंद्र सिंह व तूफान सिंह सहित सात सदस्यीय पुलिस टीम टवेरा गाड़ी में सवार होकर संभावित जगह पहुंची। ज्यों ही पुलिस टीम की गाड़ी नहरी पुलिया पर पहुंची तो खेतों से तीन बाइक अचानक निकल आईं और बाइक सवार पांच युवकों ने पुलिस टीम पर पिस्तौल तान दी। लुटेरों को इस बात की कतई भनक नहीं थी कि गाड़ी में पुलिस कर्मचारी सवार हैं। इसके बाद बाइक सवारों ने हथियार दिखाकर गाड़ी सवारों को नीचे उतरने का इशारा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम भी हथियारों से लैस थी और गाड़ी से नीचे उतरते ही लुटेरों के हाथ-पांव फूल गए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने पांचों को काबू कर लिया। पुलिस टीम ने इनके पास से एक देशी कट्टा व कारतूस, एक देशी पिस्तौल व कारतूस, एक एयर गन, दो लोहे की रॉड व चोरी तीन बाइक भी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दादरी, भिवानी, झज्जर व गुरुग्राम में की गई आपराधिक वारदातों का भी खुलासा किया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पांचों में से चार आरोपियों पर भिवानी व झज्जर जिले में फायरिंग के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
---
मंगलवार देर रात करीब दस बजे सीआईए टीम से तीन बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने लूट का प्रयास किया। टीम गुप्त सूचना पाकर वहां पहुंची थी। इन लुटेरों को सात सदस्यीय पुलिस टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। इनके पास से देशी कट्टा, पिस्तौल, एयर गन, रॉड व टॉर्च बरामद हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी