फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, सीआईएसएफ जवान की मौत

झज्जरः बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, सीआईएसएफ जवान की मौत

Wed, 03 Jul 2019 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, सीआईएसएफ जवान की मौत
सांकेतिक तस्वीर

छुछकवास रोड पर तलाव गांव के गोदामों के पास एक बोलेरो गाड़ी व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में सीआईएसएफ के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया।

विज्ञापन


जहां से दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जौंधी गांव निवासी अशोक पुत्र रामफल पिछले करीब 10 साल से झाड़ली थर्मल पावर प्लांट में तैनात था और वह मंगलवार की सुबह घर से अपनी ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर झाड़ली जा रहा था। जब वह तलाव गांव के गोदामों के पास पहुंचा एक बोलेरो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में अशोक की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर में भिजवाया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों व झाड़ली सीआईएसएफ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के परिजन व सीआईएसएफ के अधिकारी और कर्मचारी सामान्य अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है अशोक के दो बच्चे हैं और वह करीब 10 साल से सीआईएसएफ में कार्यरत था। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तो उस दौरान तलाव गोदाम के पास एक बोलेरो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई।


पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रवीन कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed