फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फर्जी प्रस्ताव बनाकर पंचायत के खाते से निकाले 15 करोड़

फर्जी प्रस्ताव बनाकर पंचायत के खाते से निकाले 15 करोड़

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रस्ताव बनाकर पंचायत के खाते से निकाले 15 करोड़
बहादुरगढ़। उपमंडल के एक गांव की पंचायत के खाते से धोखाधड़ी कर करीब 15 करोड़ रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। गांव के ही सरपंच अनिल पर ग्राम सचिव व बैंक मैनेजर के साथ सांठ-गांठ कर गबन करने का आरोप है। खंड विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। मामला बहादुरगढ़ खंड के गांव खेड़ी जसोर का है। दरअसल, इस गांव का सरपंच अनिल है। आरोप है कि सरपंच अनिल ने ग्राम सचिव अजय रंगा जो कि खेड़ी जसोर का सचिव नहीं है, के साथ मिलकर एक फर्जी प्रस्ताव तैयार किया और हरियाणा ग्रामीण बैंक में दे दिया। इस प्रस्ताव में अजय को गांव खेड़ी जसोर का ही सचिव दिखाया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर भी कर दिए गए। इसके बाद उक्त प्रस्ताव के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये निकाल कर गबन कर लिया गया। इतनी राशि का गांव में कोई भी विकास कार्य फिलहाल नहीं हुआ है और न ही वर्तमान में कोई काम चल रहा। मामला गांव के सचिव के सामने आया तो उसने यह शिकायत खंड विकास एवं पंचायत विभाग में दी। जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह राशि किस तरह के प्रस्ताव के नाम पर निकाली गई है। विभाग की ओर से इस संबंध में आसौदा थाना पुलिस को एक पत्र भेजा गया है। इसमें सरपंच अनिल, सचिव अजय व बैंक मैनेजर के खिलाफ गबन करने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की गई है। उक्त पत्र में यह भी जिक्र है कि गांव का सचिव प्रदीप कुमार है न कि अजय रंगा। इसके अलावा खाते से रुपये निकालने के बारे में बीडीपीओ या किसी अन्य उच्च अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किस मद के तहत रुपये खाते से निकाले गए, यह पता लगाने के लिए बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामकरण, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बहादुरगढ़।

गबन का मामला सामने आया था। ग्राम सरपंच, सचिव व बैंक प्रबंधक के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज करवा दिया गया है।
तरुण पावरिया, एसडीएम बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed