फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोडवेज की बस ने रेहड़ी और खोखे को मारी टक्कर, दो घायल

रोडवेज की बस ने रेहड़ी और खोखे को मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 22 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस ने रेहड़ी और खोखे को मारी टक्कर, दो घायल
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक पर शुक्रवार दोपहर एक रोडवेज की बस ने पहले रेहड़ी और फिर खोखे को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस डेढ़ फीट ऊंचा नाला पा कर मिट्टी में जा धंसी। घटना में जूस की रेहड़ी पर बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना के बाद निरीक्षण करने पहुंचे जीएम धनराज कुंडू को बस के चालक-परिचालक मौके पर नहीं मिले। यह बस नारनौल डिपो की है। गनीमत रही कि बस ने वहां लगने वाली अन्य रेहड़ियों को अपनी चपेट में नहीं लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। खोखा और रेहड़ी मालिक ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं, दादरी जीएम धनराज कुंडू ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारनौल डिपो की नांगल चौधरी- महेंद्रगढ़- चरखी दादरी रूट पर चलने वाली बस महेंद्रगढ़ चौक मोड़ पर शुक्रवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस ने सड़क पर रखे एक खोखे को टक्कर मार दी और इसके बाद वहां खड़ी एक जूस की रेहड़ी से टकरा गई। रेहड़ी से टकराने के बाद बस डेढ़ फीट ऊंचा नाला पार कर मिट्टी के ढेेर में जा धंसी। घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस सवारियों से भरी हुई थी लेकिन बस सवार किसी को चोटें नहीं आई। वहीं, बस की टक्कर लगने के बाद जूस की रेहड़ी पीछे आ रही पीसीआर से जा टकराई और इसके चलते रेहड़ी पर बैठे कलियाणा निवासी मिस्री ओमी और नंदकिशोर सड़क पर जा गिरे। इन दोनों को गंभीर चोटें आई और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के करीब 40 मिनट बाद जीएम धनराज कुंडू मौके पर पहुंचे। उन्हें वहां बस के चालक-परिचालक हाजिर नहीं मिले। जीएम ने वहां मौजूद लोगों से घटना का कारण पूछा और क्षतिग्रस्त खोखा का जायजा लेकर घायल मिस्री से हालचाल पूछा। जीएम ने घायल से घटनाक्रम बारे जानकारी हासिल की। वहीं, जीएम ने मामले की जांच का आश्वासन लोगों को दिया है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वन-वे रोड पर चालक ने स्पीड में मोड़ी बस
मौके पर पहुंचे जीएम धनराज कुंडू को लोगों ने बताया कि बस महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही थी और लोहारू चौक की तरफ जाने के लिए महेंद्रगढ़ चौक पर मोड़ी थी। बस की रफ्तार मोड़ते समय भी करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते इस समय यह सड़क वन-वे है। अचानक सामने से वाहन आता देख रोडवेज चालक ने बस की स्टेयरिंग दूसरी तरफ मोड़ दिया और स्पीड ज्यादा होने के कारण वह नियंत्रण नहीं रख पाया। वहीं, मौके पर पहुंचे जीएम ने सड़क पर रखे खोखो और रेहड़ियों को भी हटाने का आग्रह किया और हादसे की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस मिनट पहले ही खोखा बंद कर घर निकला था शैलेश
शहर के लाधान पाना निवासी शैलेश का चाय का खोखा भी रोडवेज की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शैलेश ने बताया कि उसे करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि पौने 12 बजे तक वह यही था और घटना से करीब दस मिनट पहले ही खोखा बंद करके घर के लिए निकला था। घर पहुंचने से पहले ही उसके पास फोन आ गया।

घायल बोला- सब तेजी से हुआ, संभल तक नहीं पाए
सिविल अस्पताल में उपचार कराने के बाद वापिस अपनी दुकान पर पहुंचे मिस्री ओमी ने बताया कि वह नंदकिशोर के साथ उसकी जूस की रेहड़ी पर बैठा था। अचानक एक बस ने उनकी रेहड़ी को सामने से टक्कर मार दी जिससे रेहड़ी पीछे आ रही पीसीआर से जा टकराई। घटना में वो दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस की रफ्तार तेज थी। फिर भी मामले की विभागीय जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चालक-परिचालक से भी उनका पक्ष जाना जाएगा। - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed