{"_id":"5d055d118ebc3e0d7b79d08f","slug":"156063258217-jhjhar-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक नहर में डूबा था साहिल, बिसाहन गांव के पास मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक नहर में डूबा था साहिल, बिसाहन गांव के पास मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। रोहतक की जेएलएन में नहर में दो दिन पूर्व डूबे युवक का शव बिसाहन गांव के पास बेरी-कबूलपुर मार्ग पर नहर से मिला है। उसकी पहचान प्रेम नगर निवासी साहिल पुत्र राजकुमार के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची बेरी शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर भिजवाया।
पुलिस के अनुसार प्रेम नगर निवासी साहिल पुत्र राजकुमार दो दिन पूर्व रोहतक जेएलएन में डूब गया था। गोताखोरों की मदद से तलाश उसकी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजन भी नहर में तलाश कर रहे थे। शनिवार को परिजनों ने साहिल के शव को बेरी-कबूलपुर से गुजर रही जेएलएन नहर में तैरता हुआ पाया तो उसकी सूचना बेरी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया।
वर्जन
दो दिन पूर्व रोहतक जेएलएन नहर में एक युवक डूब गया था। जिसका शव शनिवार को बेरी-कबूलपुर मार्ग से गुजर रही जेएलएन नहर में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक रेफर कर दिया ओर बोर्ड से साहिल का शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अनिल कुमार, बेरी शहर चौकी इंचार्ज।