फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पलड़ा गांव में शराब ठेकेदारों ने युवक को चाकूओं से गोदा, मौत

पलड़ा गांव में शराब ठेकेदारों ने युवक को चाकूओं से गोदा, मौत

Sun, 16 Jun 2019 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
पलड़ा गांव में शराब ठेकेदारों ने युवक को चाकूओं से गोदा, मौत
झज्जर। पलड़ा गांव में शराब ठेकेदारों व उनके कारिदों ने शुक्रवार रात को घर में घुसकर एक युवक को चाकुओं से गोद दिया। उसे गंभीर हालत में बेरी सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बचाव में आई मृतक की बहन के हाथ में फ्रैक्चर आया है और भाई को भी झगड़े में चोट लगी है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने 10 नामजद और दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पलड़ा गांव निवासी जलबीर की शराब ठेकेदारों के साथ रंजिश चल रही थी। शराब ठेकेदारों को अंदेशा था कि जलबीर अवैध शराब बेचने का कार्य करता है। इसी रंजिश में शराब व्यवसाय से जुड़े करीब 13 लोग शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे जलबीर के घर में घुसकर उस पर चाकू से करीब 12-13 वॉर किए। इस दौरान उसका भाई जगबीर व बहन रामकला भी बीच-बचाव के लिए आए तो शराब ठेकदारों के कारिंदों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे रामकला के हाथ में फ्रेक्चर आया है। हमलावरों के जाने के बाद परिजनों ने हमले में घायल जलबीर को सामान्य अस्पताल बेरी पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं चिकित्सकों ने उसके भाई जगबीर को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया है। बेरी थाना पुलिस ने मृतक जलबीर के भाई जयबीर की शिकायत पर शराब व्यवसाय से जुड़े भीम, देवदत्त, देवप्रकाश, राहुल, रोहित, जगबीर निवासी पलड़ा, विनय, संदीप, जगड़ निवासी माजरा डी तथा रिटला उर्फ सोनू, जगड़ व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घर में कार्यक्रम
मृतक जलबीर के घर पर निर्जला एकादशी को हवन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें उसने अपनी बहनों को बुलाया था। दो बहनें तो वापस ससुराल चली गई थी लेकिन रामकला पलड़ा में ही जमीन केे मामले को लेकर रुक गई थी। शुक्रवार रात को घर में घुसकर किए गए हमले में वह भी घायल हो गई। रामकला के हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मृतक जलबीर के भाई जयबीर के बयान पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शराब ठेकेदारों को संदेह था कि मृतक अवैध शराब का धंधा करता था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
नवीन कुमार, एसएचओ, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed