फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2019 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़। गांव आसंडा में आपसी विवाद के चलते 2015 में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आसौदा थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि अप्रैल 2015 में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्यादा चोट लगने के कारण आसंडा निवासी दयानंद की 29 अप्रैल को मौत हो गई थी। इस मामले में अब दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि मांडोठी चौकी प्रभारी कृष्ण के नेतृत्व में एक टीम ने शमशेर निवासी गांव आसंडा व अशोक निवासी नंगली नजफगढ़ दिल्ली को काबू किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत द्वारा हत्या के उपरोक्त मामले में नवंबर 2015 में उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था। हत्या के उपरोक्त मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed