{"_id":"5cf2eb5fbdec2207675a0237","slug":"155942388415-bahadurgarh-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक से मांगी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अध्यापक से मांगी दस लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले बहादुरगढ़ निवासी एक अध्यापक से फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-9 निवासी बिजेंद्र कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की सुबह आठ बजे एक नंबर से उसके पास कॉल आई। कॉलर ने दस लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इस कॉल का इग्नोर कर दिया। फिर शाम छह बजकर 26 मिनट के आसपास दो अलग-अलग नंबरों से कॉल की। इस बार भी अज्ञात कॉलर ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही ये भी कहा कि इस बारे में यदि पुलिस को कुछ बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस धमकी भरी कॉल के बाद वह घबरा गया और सेक्टर 9 चौकी में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
बोली से लग रहा लोकल
बिजेंद्र के मुताबिक, उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। तीन बार फोन आए थे, एक बार तो आवाज साफ नहीं आई। कॉलर की बोली लोकल लग रही थी। पुलिस जल्द से जल्द धमकी भरी कॉल करने वाले को गिरफ्तार करे और हमारे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
हैदराबाद की लोकेशन आई
बिजेंद्र के पास जिन नंबरों से कॉल आई हैं, वे हैदराबाद से रजिस्टर्ड हैं। जांच के दौरान उक्त नंबरों की लोकेशन भी हैदराबाद ही आ रही है। आरोपी तक पहुंचने के लिए यहां की पुलिस हैदराबाद पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
हैदराबाद की लोकेशन आई है।
की जा रही जांच
केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नंबरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को काबू कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
-सुरेश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 9 चौकी