{"_id":"6ace41a07ffefd5bca0589c3","slug":"three-accused-arrested-for-firing-at-a-student-sent-to-jail-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109061-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंड़ाली। छात्रों के पुराने विवाद में एक छात्र के घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी गाड़ी बरामद की।
सोमवार सुबह साफियाबाद लौटी गांव में वीरेंद्र गुर्जर के घर पर एक्सयूवी सवार युवकों ने फायरिंग की थी। वीरेंद्र का बेटा बॉबी गंगानगर के एक कॉलेज का छात्र है, जिसका एक छात्र गुट से विवाद था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बॉबी के घर पर हमला किया। पुलिस ने अरुण निवासी गांव बादल, जिला बदायूं हाल निवासी न्यू साकेत गंगानगर, लक्ष्य त्यागी निवासी गांव महलका थाना किठौर, शिवम त्यागी निवासी गांव सिकेड़ा थाना सिंभावली हापुड़ को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -