{"_id":"5cec4d4fbdec2207626c5217","slug":"1558990208617-bahadurgarh-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे बाद मांडोठी के पास गुरुग्राम माइनर में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
17 घंटे बाद मांडोठी के पास गुरुग्राम माइनर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जसोरखेड़ी के पास माइनर में डूबे दिल्ली के निवासी युवक का शव 17 घंटे बाद गांव मांडोठी के पास माइनर में मिला। स्वीमिंग पूल में नहाने की बात परिजनों को कहकर युवक घर से निकला था। सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है।
मृतक की पहचान दिल्ली के रानी खेड़ा निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। दरअसल, कृष्ण रविवार की दोपहर स्वीमिंग पूल पर जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला। इसके बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ करीब तीन बजे बहादुरगढ़ में गांव जसोरखेड़ी आ गया। यहां एनसीआर किनारे उसके दोस्त नहाने लगे। वह भी नहर किनारे बैठकर नहा रहा था। अचानक उसका पैरा फिसल गया तो वह नहर में डूब गया। उसके दोस्तों व आसपास मौजूद युवकों ने उसने बचाने का प्रयास किया। लोगों ने आसौदा थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बावजूद कृष्ण नहीं मिला।
हादसे के करीब 17 घंटे बाद कृष्ण का शव गांव मांडोठी के नजदीक गुरुग्राम माइनर में पाया गा। बता दें कि एनसीआर माइनर आगे चलकर गुरुग्राम माइनर में मिल जाती है। रात को पुलिस ने नहर में पानी कम कराया इसके बाद शव बरामद किया जा सका। कृष्ण दो भाईयों में बड़ा था और बारहवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
-