फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पानी लेने जा रहे श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

पानी लेने जा रहे श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 21 May 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पानी लेने जा रहे श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत
बहादुरगढ़। नूना माजरा व डाबोदा के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक को झज्जर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रमिक पानी लेने के लिए रोड पार कर रहा था उसी दौरान हादसा हुआ। श्रमिक को टक्कर मारते ही कार असंतुलित हो गई और रोड के किनारे खड़े हाईवे के पीछे से घुस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक को भी घायल हो गया है। टक्कर लगते ही कार चालक कार से निकला और एक वाहन से सिविल अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करवाया। अस्पताल में मौजूद एक मजदूर ने बताया कि कार चालक का नाम धीरज है। कार चालक को अपने इलाज के दौरान जैसे ही यह पता चला कि श्रमिक की मौत हो गई है। तो वह मौके से भाग गया। ठेकेदार रतन ने बताया कि वह मृतक मोहम्मद रिजवान मूल रूप से बिहार का निवासी था। उन्होंने बताया कि रिजवान अपने कुछ परिचित श्रमिकों के साथ बहादुरगढ़-झज्जर रोड के विस्तारीकरण कार्य में श्रमिक के तौर पर काम करता था। सोमवार की दोपहर बाद जब वह पानी लाने के लिए सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ जाने वाली एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। उधर सड़क निर्माण कार्य से जुड़े अन्य लोग भी इस दुर्घटना का पता लगते ही अस्पताल में पहुंचे और मृतक के परिचितों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed