फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंदिर परिसर से नगदी, गहने और अन्य सामान चोरी, केस दर्ज

मंदिर परिसर से नगदी, गहने और अन्य सामान चोरी, केस दर्ज

Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मंदिर परिसर से नगदी, गहने और अन्य सामान चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव डालावास के मंदिर से बोलेरो सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी सहित सोने-चांदी के गहनों और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। महंत ने इसकी शिकायत बाढड़ा पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वारदात के बाद गाड़ी में सवार होते एक शख्स ने आरोपियों को देखा भी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव डालावास मंदिर के पुजारी रामानंद महाराज ने बताया कि रविवार रात को गांव के मंदिर की अलमारी से 26 हजार रुपये नगद, 6 चांदी के सिक्के, एक अंगूठी सोने की हो गई। इसके अलावा मंदिर परिसर से एक एलसीडी व एक फोन भी गायब है। सोमवार सुबह जब वो उठे तो उन्हें ये सामान चोरी मिला। इसके बाद उसने वारदात की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि रात के समय बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ लोग यहां आए थे और वारदात को अंजाम देकर चले गए। इन्हें एक ग्रामीण ने गाड़ी में सवार होते भी देखा था। घटना की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, पुलिस को दी शिकायत में मंदिर महंत एक अन्य डेरे के दो साधुओं के संलिप्त होने का शक भी जाहिर किया है। महंत के मुताबिक जिस ग्रामीण ने गाड़ी सवारों को देखा था उसने उनके बारे में बताया है। महंत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed