{"_id":"5ba548bd867a557f624a0318","slug":"151537558717-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। गांव चरखी निवासी एक शिक्षिका की स्कूटी को मानकावास गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका मनीका ने बताया कि वह अख्तयारपुरा राजकीय स्कूल में ड्राइंग टीचर है। वीरवार दोपहर वह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी। जब वह मानकावास गांव के समीप पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना उसके पति को दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने यहां घायल के बयान दर्ज कर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।