{"_id":"5b3d2c6d4f1c1b55238b48bf","slug":"151530735725-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 15-20 अन्य पर भी मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, 15-20 अन्य पर भी मामला दर्ज
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। गांव डीघल में मंगलवार देर शाम को धांधलान की पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़ाने गई पुलिस की टीम पर पथराव करने के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नौ आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस के द्वारा 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनकी पुलिस पहचान कर रही हैं।
गौरतलब है कि गांव धांधलान की पंचायती की दो कनाल तीन मरले जमीन पर पिछले लंबे समय से कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ था। इस मामले में आयुक्त अदालत का फैसला आने के बाद जिला प्रशासन ने बीती देर शाम इस अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए भारी पुलिस बल का बंदोबस्त किया था। जिस समय यह अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाई अमल में लाई जा रही थी तो उसी दौरान पंचायती भूमि पर कब्जा जमाए बैठे लोगों ने पथराव किया था। जबरदस्त तरीके से किए गए पथराव के दौरान दो पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन दोनों को ही रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। इन घायल पुलिस कर्मियों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। इस मामले में मौके से अवैध कब्जाधारियों का कब्जा हटवा दिया गया। बुधवार को इस मामले मेें पुलिस ने 9 लोगों को नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।
-इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पुलिस पार्टी पर पथराव करने के मामले में जिन 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें ओमप्रकाश, सतपाल, सुरेन्द्र, अनिल, जितेन्द्र, राहुल, कृष्ण, विजय, राकी शामिल हैं। जिनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव डीघल में धांधलान की पंचायती जमीन का कब्जा छुड़वाने गई पुलिस की टीम पर कब्जाधारियों द्वारा पथराव करने में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मामले में 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सोमबीर, बेरी, थाना प्रभारी।