फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक साल पहले पलायन करने वाले तीन परिवारों के घरों में की तोड़फोड़, चोरी के भी लगाए आरोप

एक साल पहले पलायन करने वाले तीन परिवारों के घरों में की तोड़फोड़, चोरी के भी लगाए आरोप

Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एक साल पहले पलायन करने वाले तीन परिवारों के घरों में की तोड़फोड़, चोरी के भी लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां (चरखी दादरी)।
भांजे के लव मैरिज करने के बाद उपजे विवाद के चलते करीब एक साल पहले पलायन करने वाले तीन परिवारों के घरों में तोड़फोड़ और चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत थाना बौंदकलां पुलिस को दी है। पीड़ित परिवारों ने लड़की पक्ष के लोगों पर वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
शिकायत में पीड़ित तीन भाईयों ने बताया कि गत वर्ष अप्रैल में तोशाम निवासी उनके भांजे ने गांव निवासी एक बिरादरी की लड़की से कोर्ट में शादी कर ली थी। इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने उन्हें मानसिक यातनाएं दी। इस बारे में हमने थाना बौंदकलां में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से उन पर दबाव इतना बढ़ गया था कि उनके पांच परिवारों को पलायन करना पड़ा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शनिवार रात लड़की के परिजनों ने उनके घरों के ताले व दरवाजे तोड़े और घरों में चोरी भी की। एक पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मकान का मुख्य दरवाजा तोड़ने के साथ-साथ दुकान का दरवाजा भी तोड़ा गया और 80 हजार से एक लाख रुपये तक का कास्मेटिक्स सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। दूसरे पीड़ित ने बताया कि उसके मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर एक अलमारी, तीन चारपाई, पंखा, इंवर्टर, बैटरी और टीवी चोरी कर लिए। तीसरे पीड़ित ने बताया कि उसके घर का दरवाजा तोड़कर पानी की मोटर, कपड़े धोने की मशीन व अन्य सामान चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगई से सदमे में है परिवार के सदस्य
पलायन कर चुके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका कोई कसूर नहीं था और इसके बावजूद उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उनकी न तो पुलिस सुनवाई कर रही और न ही जिला प्रशासन। उनके परिवार की एक युवती और महिला सदमे में है, उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने किया मौका मुआयना : एसएचओ
बौंदकलां थाना प्रभारी उप-निरीक्षक राजेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया जाएगा और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने मौका मुआयना भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed