{"_id":"5ace6aac4f1c1b3a3d8b4a31","slug":"151523477164-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को टक्कर मारने पर स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को टक्कर मारने पर स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति को टक्कर मारने पर स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज
चरखी दादरी।
पुरानी अनाज मंडी के समीप दंपति को टक्कर मारने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने स्विफ्ट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को गाड़ी के नंबर भी दिए हैं और इसी आधार पर पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चौक निवासी कपिल ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रंजना गत सात अप्रैल को किसी काम से पुरानी अनाज मंडी की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।