फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5 महीने पहले लापता हुई युवती झारखंड में मिली

5 महीने पहले लापता हुई युवती झारखंड में मिली

Mon, 09 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
5 महीने पहले लापता हुई युवती झारखंड में मिली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
संदिग्ध परिस्थितियों में लाइनपार क्षेत्र से पांच महीने पहले लापता हुई युवती झारखंड में मिल गई है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवा युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है।
दरअसल, गत 21 नवंबर को लाइनपार क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया था। चूंकि युवक दूसरे समुदाय से था तो उस दौरान लव जेहाद की अफवाओं ने जोर पकड़ा था। तब से लेकर पुलिस युवती की तलाश शुरू कर रही थी। तीन दिन पहले पुलिस को युवती के झारखंड के पालामू जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस तुरंत उक्त स्थान पर दबिश देने पहुंची।
विज्ञापन

झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त आप्रेशन कर पुलिस ने उक्त युवती को झारखंड के पलामू शहर से सकुशल बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस युवती को झारखंड से बहादुरगढ़ ले आई। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देने के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले के जांच अधिकारी मोहित ने कहा कि युवती ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed