{"_id":"5aaecb5a4f1c1b27088b5f43","slug":"151521404762-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की पर्ची कटवाने गई थी महिला, हो गई ठगी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस की पर्ची कटवाने गई थी महिला, हो गई ठगी का शिकार
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
रमेेश गैस एजेंसी में पर्ची कटवाने गई छिपियान मोहल्ला निवासी विसनो देवी शनिवार को ठगी का शिकार हो गई। विसनो देवी गैस एजेंसी में मौजूद एक ठग की बातों में आ गई और उसे अपने जेवर दे दिए। जिन्हें लेकर शातिर मौका पाकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है।
शिकायत में छिपियान मोहल्ला निवासी विसनो देवी ने बताया कि वह शनिवार को रमेश गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर भरवाने के लिए पर्ची कटवाने गई थी। जहां एजेंसी बंद मिली तो इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा थी। भीड़ में एक युवक इनामी स्कीम के कूपन दे रहा था। उसने भी दो कूपन ले लिए। कूपन चेक किए तो उसने वे खाली मिले। जब उसने कूपन देने वाले युवक को यह बात बताई तो वह बोला कि सोना लगाओगे तो छह लाख रुपये जरूर मिलेंगे। वह उसकी बातों में आ गई और उसने अपने गले का मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स तथा सोने की अंगूठी उसे दे दी। सोने के जेवर लेते ही आरोपी युवक स्कूटी पर बैठकर वहां से फरार हो गया। जिसकी शिकायत उसने सिटी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के अनुसार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।