फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव दुल्हेड़ा के पास सोमवार की अल सुबह बाइक सवार दो युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पीजीआई रोहतक में भर्ती है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गांव खेड़का गुर्जर निवासी हरीश (25) के तौर पर हुई है। हरीश फोटोग्राफी का काम करता था। रविवार की शाम को वह अपने साथी सुमित व कमल के साथ बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में बुकिंग पर आया था। काम होने के बाद सोमवार अल सुबह करीब चार बजे तीनों दो बाइकों पर घर के लिए चले थे। एक बाइक हरीश तो दूसरी बाइक कमल चला रहा था। जबकि सुमित साथी हरीश के पीछे बैठा था। करीब साढ़े 4 बजे वे गांव दुल्हेड़ा स्थित स्टेडियम के पास पहुंचे थे कि हरीश की बाइक में तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हरीश और सुमित दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे कमल ने राहगीरों की मदद से दोनों को संभाला और बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी हरीश की शादी
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक हरीश चार भाईयों में सबसे छोटा था। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उधर, पीजीआई में सुमित की हालत में चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में कमल ने कहा है कि वे सभी अपनी लाइन में चल रहे थे। पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मारी। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि युवक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिये ट्रक की पहचान के प्रयास किए जाएंगे। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed