फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   52 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

52 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

Wed, 25 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
52 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा
52 किसान नहरी पानी की चोरी करते पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए मंगलवार को भी नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 52 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इससे किसानों में हड़कंप मचा रहा।

इस समय रबी की बिजाई के लिए किसान नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी कर रहे हैं। नहरों में इस समय 936 क्यूसेक पानी चल रहा है। 15 अक्तूबर को जिले की नहरों में पानी छोड़ा गया है। नहरों में इस समय 936 क्यूसेक पानी चल रहा है जबकि विभाग ने 850 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा था। अब रबी की फसलों की अगेती बिजाई का समय है। बीते मानसून में बारिश कम होने की वजह से किसानों को रबी की फसलों की बिजाई से पहले सिंचाई करनी पड़ रही है ऐसे में किसान गेहूं की बिजाई करने के लिए पहले खेतों की सिंचाई कर रहे हैं ताकि समय रहते गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा किया जा सके। किसान अब दिन-रात नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं। नहरों पर इंजन, पाइप व साइफन आदि लगाकर नहरी पानी का उठान किया जा रहा है। जिससे पानी की भारी मात्रा में चोरी हो रही है। पानी का टेल तक पहुंचना अब मुश्किल बना हुआ है। नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों ने भी छापामारी शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के एसडीओ बिजेंद्र लाकड़ा व एसडीओ सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ मेन लोहारू और बधवाना नहरों पर छापामारी की। इस दौरान लोहारू नहर से 40 व बधवाना नहर से 12 चोरी के मामले पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed