फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 07 Apr 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव डाबोदा कलां में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मोनू गांव डाबोदा में अपने दोस्त से मिलने आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मोनू निवासी गांव ददवा, सोनीपत के रूप में हुई है।

मोनू का पिता कंवल सिंह व बड़ा भाई सुमित बहादुरगढ़ के गांव सोलधा में रहते हैं। ये दोनों ड्राइवरी करते हैं। मोनू इनसे मिलने के लिए सोलधा आया हुआ था। शनिवार की सुबह मोनू गांव डाबोदा कलां में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। इसके बाद दोपहर को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मोनू तीन भाईयों में मंझला था और 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी मौत पर अस्पताल में मौजूद उसके बड़े भाई सुमित व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने हादसे के पीछे ट्रैक्टर चालक को दोषी ठहराया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का भी यही कहना था कि ट्रैक्टर काफी तेज गति में था। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed