फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला की शिकायत पर पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

महिला की शिकायत पर पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस ने पति सहित पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2017 में भिवानी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे ससुराल के लोग कम दहेज लाने के ताने देते और कार लाने की डिमांड भी करते। जब ऐसा करने में उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोग उसके पति को भड़काते भी रहते थे। पीड़िता ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि दहेज न लाने पर उसे कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता था। पीड़िता ने बताया कि उसके मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने किए पर माफी मांग ली। लेकिन इसके बाद भी उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। अब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed