{"_id":"5c267f50bdec2256f4368612","slug":"141546026832-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से चुराई बाइक सहित पकड़ा गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर से चुराई बाइक सहित पकड़ा गया युवक
विज्ञापन
जयपुर से चुराई बाइक सहित पकड़ा गया युवक
- सीआईए टीम ने नीमड़ी टी-प्वाइंट से आरोपी सागर को किया गिरफ्तार, कोर्ट मेंपश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। सीआईए दादरी ने निमड़ी टी-प्वाइंट से एक युवक को चोरी की बाइक सहित दबोचा है। आरोपी की पहचान बौंद निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बाइक जयपुर से चुराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार एएसआई मक्खन सिंह की टीम बौंदकलां बस स्टैंड पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर नीमड़ी गांव से आ रहा है। इस पर सीआईए टीम ने निमड़ी टी-प्वाइंट पर नाकेबंदी कर उसे दबोच लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक करीब 15 दिन पहले ही जयपुर से चोरी की थी। पुलिस ने राजस्थान पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क साधा तो अपाचे बाइक जयपुर से चोरी होने की पुष्टि हुई। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि बजाज नगर जयपुर पुलिस थाने में 12 दिसंबर को इस संबंध में चोरी की एफआईआर दर्ज हुई थी।
फोटो 22
चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया आरोपी सागर।