फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुख्यात विकास दलाल का साथी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

कुख्यात विकास दलाल का साथी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

Sun, 02 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात विकास दलाल का साथी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुख्यात विकास दलाल के कहने पर गांव रिवाड़ी खेड़ा में एक व्यक्ति पर गोली चलाने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने बदमाश को तीन दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में बदमाश से और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

सीआईए टू की एक टीम शनिवार को नाहरा नाहरी रोड पर गांव कानोन्दा के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम को एक संदिग्ध युवक नजर आया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजय उर्फ छोटा रैंचो निवासी पूंठ खुर्द दिल्ली बताई। पूछताछ में अजय ने खुद को कुख्यात बदमाश विकास दलाल का साथी बताया। उसने रिवाड़ी खेड़ा में 20 अक्तूबर को एक व्यक्ति पर गोली चलाने की वारदात भी कुबूल की। सीआईए प्रभारी सुरेंद्र के मुताबिक, रिवाड़ी खेड़ा के निवासी बदमाश विकास दलाल की अपने गांव के एक परिवार के साथ रंजिश चल रही है। इस मामले में विकास के कहने पर अजय उर्फ छोटा रैंचो ने अपने साथियों से के साथ मिलकर गांव के एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं थी। लेकिन व्यक्ति बच गया। फिलहाल अजय को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस रिमांड अवधि में उससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed