फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंप कारिंदों को हथौड़ों से पीटकर पौने चार लाख की डकैती

पंप कारिंदों को हथौड़ों से पीटकर पौने चार लाख की डकैती

Sun, 25 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
पंप कारिंदों को हथौड़ों से पीटकर पौने चार लाख की डकैती

विज्ञापन
झज्जर। गुरूग्राम रोड पर दुलीना गांव के पास सिलानी गांव की सीमा में स्थित सोलंकी फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने तीन सेल्समैन और मैनेजर को हथौड़ों से पीट-पीटकर घायल कर दिया और पेट्रोल पंप में जमकर तोड़फोड़ की। बदमाश पेट्रोल पंप से करीब पौने चार लाख रुपये भी लूट ले गए। लेकिन सारी घटना पेट्रोल पंप पर हुई वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप में घुसे बदमाशों की संख्या पांच थी और एक बदमाश करीब आठ मिनट पहले रेकी भी करके गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई और घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलंकी फिलिंग स्टेशन पर रात 12:40 बजे एक बदमाश पहले पेट्रोल पंप पर आकर रेकी करके गया और उसके बाद 12:48 बजे पांच युवक पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे। यहां पर मौजूद सेल्समैन कुतानी गांव निवासी रामअवतार, सूरहा गांव निवासी कर्मबीर व रवि शर्मा के अलावा छोछी गांव निवासी मैनेजर विजयपाल के साथ हथौड़ों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वहां पर रखे कंप्यूटर और मशीनों में भी तोड़ फोड़ की। उसके बाद वहां सेल्समैन की जेब तथा टेबल की दराज से करीब पौने चार लाख रुपये लूट ले गए। घायल अवस्था में चारों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चारों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रोहतक पीजीआई में घायल रामअवतार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


चार मिनट में सेल्समैन पर 30 वार
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। फुटेज में पांच युवकों ने चारों
सेल्समैन के साथ बुरी तरह से मारपीट। बदमाशों ने चार मिनट में लूट की वारदात को अंजाम देने के साथ ही सेल्समैन पर हथौड़े से 30 वार किए हैं। एक बदमाश ने हेलमेट भी पहना हुआ है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए थे। पेट्रोल पंप मालिक दिल्ली के डाबड़ी गांव निवासी महासिंह सोलंकी का कहना है कि बदमाशों ने चारों कर्मचारियों के साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल किया है और वे पौने चार लाख रुपये लूट ले गए हैं। पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन टीमों को गठन किया। एक टीम सीआईए प्रभारी, एक दुलीना चौकी प्रभारी और एक टीम झज्जर पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनाई गई है। तीनों टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- सुखबीर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed