फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शराब ठेका में घुसकर चार युवकों ने कारिंदे को पीटा, नौ हजार व शराब की बोतलें लूटी

शराब ठेका में घुसकर चार युवकों ने कारिंदे को पीटा, नौ हजार व शराब की बोतलें लूटी

Mon, 16 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेका में घुसकर चार युवकों ने कारिंदे को पीटा, नौ हजार व शराब की बोतलें लूटी
चरखी दादरी।
विज्ञापन

गांव हड़ौदा स्थित शराब ठेका के कारिंदे से चार युवकों ने शनिवार रात मारपीट कर नौ हजार की नकदी और शराब की बोतलें लूट लीं। युवकों ने वहां जमकर उत्पात मचाया और कारिंदे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शराब ठेकेदार ने रविवार सुबह घायल को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारिंदे ने बताया कि हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक हंगामा मचाए रखा और इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जुई निवासी घायल नौरंगलाल ने बताया कि वह गांव हड़ौदी स्थित शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। शनिवार रात दस बजे वह ठेके का गेट बंद कर अंदर सो गया था। करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो ठेके के बाहर चार युवक खड़े थे। उक्त युवकों ने उससे ठेके का गेट खोलने को कहा। नौरंगलाल ने बताया कि उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उक्त युवक गाली-गलौज करने लगे। इसके बावजूद वह उन्हें अनसुना कर गया। नौरंबलाल ने बताया कि कुछ देर बाद ही उक्त युवकों ने ठेके के मेन गेट की ग्रिल को लोहे की रॉड से ग्रिल को तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। कारिंदे ने बताया कि वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उक्त चारों युवकों ने उसे घेर लिया। इस पर जब उसने फोन मिलाना चाहा तो उक्त चारों युवकों ने उस पर एकसाथ हमला बोल दिया। नौरंगलाल ने बताया कि इस दौरान उसका फोन भी कहीं गिर गया। इसके बाद उक्त युवकों ने उसके शरीर पर लात-घूसों से हमला बोल दिया। इसमें उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन घायल ने बताया कि मारपीट के दौरान ही उक्त युवकों ने उससे नौ हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद फिर आरोपियों ने उसे पीटा और जाने से पहले ठेके से शराब की कई बोतलें उठा ले गए। नौरंगलाल ने बताया कि उनके जाने के बाद उसने फोन ढूंढने का प्रयास भी किया लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर का फोन मांगकर ठेकेदार को सुबह दी लूट की जानकारी
नौरंगलाल ने बताया कि फोन न मिलने के चलते वह ठेकेदार को घटना की जानकारी नहीं दे पाया। वहीं गेट टूटा होने पर वह ठेके से कहीं जा भी नहीं सकता था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक राहगीर का फोन लेकर उसने लूट की घटना की जानकारी ठेकेदार को दी। इसके बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचा और उसे उपचार के लिए दादरी अस्पताल में भर्ती कराया।
पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
शराब ठेके पर मारपीट व लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से कुछ को पुलिस ने ट्रेस आउट भी किया है जबकि कुछ अभी भी अनट्रेस हैं। कुछ समय पहले समसपुर शराब ठेके कारिंदे से लूटपाट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस लूट की राशि बरामद करने में भी कामयाब रही थी। पिछले अगर छह माह की बात करें तो शराब ठेकों पर लूट के पांच से सात मामले सामने आ चुके हैं।


पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया था। एक आरोपी राजेंद्र को हमने गिरफ्तार किया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है।
-सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed