{"_id":"5b33e7c54f1c1bf67a8b7877","slug":"141530128325-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना लाइनपार के अधीन एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के सदस्यों को पता चला तो वे उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार महिला तारावती ने बीती देर रात को घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अल सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो अचेत मिली। उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अनुराग ने परिजनों के हवाले से बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी और इसी से परेशान होकर उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।