फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मांडोठी में खाली प्लाट में गोबर डालने पर हुआ विवाद, महिला गंभीर

मांडोठी में खाली प्लाट में गोबर डालने पर हुआ विवाद, महिला गंभीर

Tue, 08 May 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मांडोठी में खाली प्लाट में गोबर डालने पर हुआ विवाद, महिला गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव मांडोठी में एक प्लॉट में गोबर डालने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला ने एक पुरुष व तीन महिलाओं पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मांडोठी निवासी निरूपमा ने कहा है कि रविवार की शाम को अपने घेर (प्लॉट) में गोबर डालने गई थी। जब वह वापस जा रही थी तो पड़ोसी की तीन महिलाओं और एक पुरुष ने उसका रास्ता रोक लिया। महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उक्त पुरुष ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। कुल्हाड़ी मारने के बाद भी उक्त चारों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिजन वहां आए और बीच बचाव किया। उक्त लोगों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। गांव की निवासी रीना, सीमा, चमेली और लखी मार मारपीट व धमकी का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जिस प्लॉट में गोबर डाला जा रहा है, उस पर पीड़ित पक्ष अपना हक जता रहा है। जबकि दूसरा पक्ष इसे गलत ठहराता है। इस प्लॉट में गोबर डालने की वजह से ही यह झगड़ा हुआ। उधर, मामले के जांच अधिकारी एचसी देवेंद्र ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed