फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल

शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल

Thu, 15 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल
शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर लोहारू चौक के पास एक हुंडई एक्सेंट को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हुंडई सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। ये सभी लोहारू क्षेत्र के नक्की पहाड़ीपुर के रहने वाले हैं। घायलों में 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है। वहीं, हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने से मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी देर तक बाधित रही। सिविल अस्पताल से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुंडई और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। देर शाम पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू क्षेत्र के नक्की पहाड़ीपुर निवासी एक परिवार अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शरीक होने गुरुग्राम गया था। मंगलवार रात को शादी समारोह में भाग लेने के बाद बुधवार सुबह वे वहां से चले थे। दादरी के लोहारू चौक से निकलते ही उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी सवार सगे भाई रणबीर और रामनिवासी, उनकी मां नान्ही देवी (106), रणबीर की पत्नी जागेश, बुजो व दृष नामक बच्चा गंभीर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को संभाला और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद मुख्यमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम जांच अधिकारी ने पीजीआई पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद बहाल हुई ट्रैफिक व्यवस्था
सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुए हादसे के बाद ही दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। करीब आधा घंटा बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक व एक्सेंट कार को सड़क से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाया। इससे पहले सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ेगा। सदर थाना पुलिस टीम ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाकर ही मौके से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में एंबुलेंस पर्याप्त नहीं, निजी अस्पतालों की ली मदद
एकसाथ छह घायल अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सा सेवाओं की कमी फिर से आड़े आई। सिविल अस्पताल में घटना के समय महज एक एंबुलेंस ही होने से घायलों को पीजीआई ले जाने में दिक्कतें आईं। कुछ देर बाद ही निजी अस्पताल से भी एंबुलेंस पहुंच गई और इसके बाद तीन एंबुलेंस में घायलों को रोहतक पीजीआई ले जाया गया।

ट्रक बन रहे जानलेवा, दो दिन में तीसरा हादसा
क्षेत्र से गुजरने वाले भारी वाहन अब अन्य वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ट्रकों से बीते दो दिन तीन हादसे हो चुके हैं। मंगलवार को भी एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया था और प्रियंका व नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, लोहारू चौक के समीप भी मंगलवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था।


वर्जन::
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पीजीआई में उपचाराधीन घायलों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, उसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
हेड कांस्टेबल जगजीत रापड़िया, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed