फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गाड़ी सवार युवकों ने ठेके से लूटी शराब व साढ़े 39 हजार की नकदी

गाड़ी सवार युवकों ने ठेके से लूटी शराब व साढ़े 39 हजार की नकदी

Wed, 24 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी सवार युवकों ने ठेके से लूटी शराब व साढ़े 39 हजार की नकदी
गाड़ी सवार युवकों ने ठेके से लूटी शराब व साढ़े 39 हजार की नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव समसपुर स्थित शराब ठेके पर सोमवार देर शाम दो गाड़ियों में सवार होकर युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे यहां तैनात कारिंदे से मारपीट कर शराब की नौ पेटियां व करीब साढ़े 39 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। मारपीट में कारिंदे को हल्की चोटें भी आई हैं। पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार समसपुर स्थित शराब ठेके के कारिंदे प्रदीप के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने गाली-गलौज की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सोमवार देर शाम वह ठेके पर बैठा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर युवक वहां पहुंचे। युवकों ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने अंदर घुसकर उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी युवक ठेके से अंग्रेजी शराब की नौ पेटी व करीब 39600 रुपये की नकदी भी लूट ले गए। प्रदीप ने बताया कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी अपने मालिक व पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed