फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भर्ती के लिए कागजात तैयार करवा कर लौट रहे थे युवक, डंपर की चपेट में आए, मौके पर एक की मौत्

भर्ती के लिए कागजात तैयार करवा कर लौट रहे थे युवक, डंपर की चपेट में आए, मौके पर एक की मौत्

Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
भर्ती के लिए कागजात तैयार करवा कर लौट रहे थे युवक, डंपर की चपेट में आए, मौके पर एक की मौत्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
तलाव गांव के चौक पर डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया और डंबर तीनों को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आसपास के लोगों ने डंपर चालक को मौके पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झामरी गांव निवासी राहुल व अरुण शुक्रवार को सुबह बाइक पर सवार होकर झज्जर आए थे। दोनों ही युवक असम में होने वाली भर्ती के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के लिए झज्जर आए थे। वहीं वर्तमान में ये आईटीआई से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। कागजात तैयार करवाने के बाद दोनों ही युवक करीब सवा एक बजे गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तलाव चौक पर उन्हें अचीना ताल गांव निवासी उनका दोस्त अनिल मिल गया। भर्ती के बारे में बात करने के लिए वे तलाव चौक पर ही सड़क किनारे रूक गए। इसी दौरान छुुछकवास की तरफ से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और अरुण व अनिल गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ओवलोड डंपर बन रहे हादसों का कारण
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी व तलाव चौक निवासी रविंद्र ने बताया कि ओवरलोड वाहन हर रोज इसी तरह के हादसों को यहां पर अंजाम दे रहे हैं। रविंद्र के अनुसार उनके घर की महिलाओं ने भी उनके साथ मिलकर डंपर के नीचे से घायलों को निकाला है। डंपर ने तीनों को करीब 20 मीटर तक घसीटा है। वहीं डंपर चालक हादसेे को अंजाम देकर खेतों की तरफ भाग गया जिसे बाद में वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविंद्र के अनुसार ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल युवकों के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
-सुमित, एसएचओ, झज्जर थाना।
--------------------------
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की जान गई
झज्जर। झाड़ली फाटक व सासरौली गांव के पास के खड़े ट्रक में बाइक टकराने से वीरवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खानपुर खुर्द गांव निवासी नवीन ने शिकायत देते हुए बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वीरवार देर रात कपंनी से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था तो नौगांवा के पास उसके चाचा का लड़का नवनीत उसे मिल गया। वे दोनों ही बाइकों पर घर के लिए वहां से एक साथ चल दिए। जब वे झाड़ली फाटक के पास पहुंचे तो नवीन की बाइक वहां पर खड़े ट्रक से जा टकराई जिसमें नवनीत गंभीर रुप से घायल हो गया। जब वे उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवीन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से बिना पार्किंग लाइट जलाए सड़क पर खड़ा कर हादसा करवाने का मामला दर्ज कर लिया है। सासरौली चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार एएसआई ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है।

तीन दोस्तों को 20 मीटर तक घसीटता ले गया डंपर, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर
भर्ती के लिए कागजात तैयार करवाकर लौट रहे थे युवक
घायल पीजीआई रेफर, आईटीआई का छात्र था मृतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed