फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सोशल साइट पर गलत अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिले ग्रामीण

सोशल साइट पर गलत अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिले ग्रामीण

Mon, 14 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोशल साइट पर गलत अफवाहें फैलाने  वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिले ग्रामीण
झिंझर फरसा कांड: अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव झिंझर के मंदिर से भगवान परशुराम का फरसा उखाड़ने के बाद सोशल नेटवर्क पर अफवाहें फैलाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने डीएसपी से मिलकर भाईचारा बनाए रखने के लिए मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। रविवार को गांव झिंझर से समाज के सभी वर्गों से लोग बौंद कलां पुलिस थाने में डीएसपी सुरेश कुमार से मिले इन झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि फरसा उखाड़कर ले जाने की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंपा जा चुका है। उन पर पुलिस की तरफ से कानूनी कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद कुछ लोग इस मामले को गलत रंग देने में लगे हैं। इस मामले में कुछ लोगों द्वारा सोशल नेटवर्क साइट पर अनावश्यक नकारात्मक टिप्पणी की जा रही है जिससे हिंसा भड़क सकती है। ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि अगर इस संबंध में जल्द ही पुलिस की तरफ से हस्तक्षेप नहीं किया गया तो आपसी भाईचारा बिगड़ सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसी अफवाहों फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। डीएसपी से मिलने वालों में धनराज, राजकरण, पूर्व सरपंच सतबीर फौगाट, पूर्व सरपंच कलीराम फौगाट, पूर्व पंच मांगेराम, पूर्व बीडीसी फूल कुमार, राजेंद्र, जयसिंह कटारिया, पूर्व पंच मुख्तयार, पूर्व पंच धर्मबीर, पूर्व पंच लीलाराम, अजीत सेवक, सतपाल धनखड़, रमेश धनखड़, राजेश, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी नवीन, पूर्व सरपंच रामपत, नरेंद्र फौगाट, पूर्व पंच भूप, राजकुमार, मालाराम, जयभगवान, राजकुमार फौगाट, मजे कुमार, सुंदर फौगाट, संदीप फौगाट, सोनू फौगाट, प्रदीप फौगाट, अशोक फौगाट, मंजीत, कर्मबीर, दीपक नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed