{"_id":"f04fa6ce800ec777207e0faaa5762af3","slug":"135-kg-sandal-wood-recovered-two-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 135 किग्रा. चंदन की लकड़ी बरामद, दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से 135 किग्रा. चंदन की लकड़ी बरामद, दो काबू
अमर उजाला बहादुरगढ़ / ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों की कार से लाल रंग की 135 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
रविवार को दोनों आरोपियों पर थाना शहर में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त लकड़ी की कीमत बाजार में दो लाख से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार की ओर से गठित विशेष कार्यबल (एसओजी) प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जब एक टीम उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के झज्जर-बहादुरगढ़ बाईपास पुल पर गश्त पर तैनात थी।
विज्ञापन
उसी समय सूचना मिली कि दो युवक एक कार में गुपचुप तरीके से लाल चंदन की लकड़ी रखकर झज्जर से होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले हैं। जानकारी पर टीम ने निगरानी बढ़ा दी और वन विभाग के अधिकारी को साथ लेकर नाकाबंदी की।
जांच के दौरान टीम ने एक कार को रुकवाया तो उसमें लाल रंग की चंदन की लकड़ी बरामद हुई। जांच के बाद नापतौल की तो लकड़ी एक क्विंटल 35 किलोग्राम मिली। एसओजी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान बोहल निवासी राणा व बलकरा निवासी अजय के रूप में हुई।
उनसे इस तस्करी के अवैध धंधे को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन व्यक्ति शामिल है। उनका यह धंधा कब से और कहां से चल रहा है और उक्त कीमती लकड़ी को और कहां छुपाकर रखा हुआ है इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।