फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्नैचिंग रोकने के लिए राइडरों की संख्या दो से बढ़ाकर की पांच, फिर भी महिला के गले से तोड़ी चैन

स्नैचिंग रोकने के लिए राइडरों की संख्या दो से बढ़ाकर की पांच, फिर भी महिला के गले से तोड़ी चैन

Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग रोकने के लिए राइडरों की संख्या दो से बढ़ाकर की पांच, फिर भी महिला के गले से तोड़ी चैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में स्नैचिंग की वारदातों को रोकने में पुलिस के हर प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। दो दिन पहले ही सिटी थाना पुलिस ने शाम के समय गश्त के लिए दो की बजाय पांच राइडर तैनात कीं, लेकिन शनिवार शाम को ही स्प्लैंडर बाइक सवार युवक महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गया। पीड़िता रोज गार्डन से शाम की सैर के बाद अपने परिवार सहित पैदल घर लौट रही थी। महिला के पति ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत भी सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीते करीब एक माह में जिले में एक के बाद एक स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं। वहीं, इन वारदातों के बाद पुलिस कार्रवाई मामला दर्ज करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने से आगे नहीं बढ़ पा रही। शनिवार शाम पुलिस को सौंपी शिकायत में लोहारू रोड निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ शनिवार शाम सैर करने के लिए रोज गार्डन में गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वो पार्क से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान स्प्लैंडर बाइक पर सवार होकर युवक आया और उसकी पत्नी के गले से चेन झपट ली। अनिल ने बताया कि उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन देखते ही देखते आरोपी युवक आंखों से ओझल हो गया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को भी दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार सुबह रोज गार्डन क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन


चेन स्नैचिंग की वारदातें ट्रेस आउट करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। हमने गश्त करने वाली राइडरों की संख्या दो दिन पहले ही बढ़ाकर पांच कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही सभी वारदातें ट्रेस करने का हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कुमार, इंस्पेक्टर, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed