{"_id":"5ad8fe354f1c1ba0098b5674","slug":"131524170293-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए का रिजल्ट देखने आ रही 7 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
134 ए का रिजल्ट देखने आ रही 7 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
कलानौर मार्ग पर खेल स्टेडियम के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर अपने पिता के पीछे बैठी सात वर्षीय अंजलि को डंपर ने कुचल दिया। इससे अंजलि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची के पिता विजय को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। जहां विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और सात वर्षीय अंजलि के शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव चिमनी निवासी विजय अपनी सात वर्षीय बेटी अंजलि के साथ बेरी बीईओ कार्यालय में शिक्षा के नियम 134-ए का रिजल्ट देखने जा रहा था। जब वह बेरी खेल स्टेडियम के पास पहुंचा तो एक डंपर चालक ने विजय की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण विजय सड़क किनारे गिर गया और उसकी बेटी अंजलि सड़क पर गिर गई। हादसे के दौरान डंपर अंजलि के ऊपर से गुजर गया। जिससे सात वर्षीय अंजलि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंजलि के पिता विजय के पैरों में गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पीजीआईएमएस रोहतक में चिकित्सकों ने विजय के पैर में फ्रेक्चर बताया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
वर्जन
बेरी-कलानौर मार्ग पर खेल स्टेडियम के पास एक डंपर द्वारा बाईक को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक पर सवार सात वर्षीय अंजलि ने मौके पर दम तोड़ दिया और विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय के पैर में फ्रेक्चर बताया गया है। विजय के बयान पर डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अंजलि के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल मेें पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, जांच अधिकारी, बेरी शहर चौकी।