{"_id":"5a4a905d4f1c1bce6d8b754d","slug":"131514836061-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में जुआं खेलते पांच काबू, 16100 रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में जुआं खेलते पांच काबू, 16100 रुपये बरामद
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में जुआ खेलते पांच काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
सीआईए-टू ने गांव नांधा के खेतों में दबिश देकर पांच लोगों को जुआं खेलते गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी गांव नांधा के ही रहने वाले हैं और पुलिस टीम ने इनसे 16100 रुपये की नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाने में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को बाढड़ा सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नांधा के खेतों में पांच-छह लोग जुआं खेल रहे हैं। सूचना पर संज्ञान लेते हुए बाढड़ा सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह ने एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम की नजर वहां ताश खेल रहे कुछ लोगों पर पड़ी। पुलिस ने जब उनके पास जाकर तलाशी ली तो उनके पास से 16100 रुपये की नकदी व ताश के 52 पत्ते बरामद किए। इसके तुरंत बाद सीआईए टीम ने उन्हें काबू कर लिया और बाढड़ा थाने में उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान जोगेंद्र, राजेश, राकेश, संदीप व ओमप्रकाश के रूप में हुई है।