{"_id":"5a36c2684f1c1b8e698c264d","slug":"131513538152-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक समेत पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक समेत पकड़ा गया आरोपी
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
अपराध जांच शाखा पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीआईए बहादुरगढ़ की एक पुलिस टीम मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में बहादुरगढ़ के शहरी एरिया में गश्त पर तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि एक युवक पूंठ दिल्ली से चोरी की हुई एक बाइक लिए हुए है। वह बाइक को बेचने की फिराक में झज्जर रोड से होता हुआ गुरुग्राम की तरफ जाएगा। जो कुछ ही देर में झज्जर रोड बादली चुंगी की तरफ आएगा। इस पर पुलिस टीम ने झज्जर रोड बादली चुंगी के पास नाकाबंदी की। नाके पर तैनात पुलिस टीम ने कुछ ही दूर से आते दिखाई दिए एक बाइक पर सवार युवक को शक की बिनाह पर रुकवाया। टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ की गई तो बाइक सवार युवक ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया। उसे तुरंत काबू किया गया। उसने अपना नाम नवीन उर्फ नान्हा निवासी बगान पाना बवाना दिल्ली के तौर पर हुई। उसने बताया कि यह बाइक बीते सितंबर माह में पूंठ दिल्ली से चोरी की थी। चोरी की गई बाइक के संबंध में थाना बवाना दिल्ली में 18 सितंबर 2017 को मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
बवाना का है आरोपी, चोरी की बाइक बेचने आया था झज्जर