{"_id":"5ca3c616bdec224b9d4f6f05","slug":"121554236950-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में करतार गैंग का बदमाश काजू गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में करतार गैंग का बदमाश काजू गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/बहादुरगढ़। सीआईए बहादुरगढ़ की टीम ने पीछा करते हुए झज्जर इलाके से एक बदमाश को गाड़ी व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा व दिल्ली पुलिस का मोस्टवांटेड है। जिसे सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी सत्यवान की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीनी हुई एंडेवर गाड़ी व हथियार भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस व अपराधी के बीच फायरिंग भी हुई। पकड़े गए बदमाश की पहचान कर्मवीर उर्फ काजू निवासी गांव सौलधा जिला झज्जर के तौर हुई। जो हत्या, हत्या के प्रयास व लूटपाट आदि आपराधिक वारदातों में अति वांछित था और जिसके तार करतार गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है।
सिलाना से शुरू किया था पीछा
पुलिस ने गाड़ी का सिलाना के पास से पीछा किया। इसी दौरान गाड़ी में सवार बदमाश ने भागने का प्रयास किया। बताया जाता है कि बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने काफी प्रयास किए और काबू न आता देख बदमाश की गाड़ी के अगले ड्राइवर साइड वाले टायर पर गोली चला दी। इसके बाद भी काफी दूर तक अपराधी तीन टायरों के सहारे ही पूरी स्पीड से गाड़ी को दौड़ाता रहा और पुलिस कुछ पीछे रह गई। जैसे ही अपराधी ने गुढ़ा बाईपास स्थित टायर पेंचर के पास गाड़ी को रोका, कुछ देर बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देखकर की फायरिंग
पुलिस की गाड़ी रुकने पर बदमाश अपनी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बचाव में पुलिस ने भी गोलियां चलाई और बदमाश को पिस्तौल व गाड़ी के साथ खेतों से काबू कर लिया गया। जहां से उसे दुजाना थाने में ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ में अपराधी से अपराधों की बड़ी वारदातों से पर्दा उठने की उम्मीद जताई है लेकिन फिलहाल पुलिस ने जांच जारी होने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को पूरा खुलासा किया जाएगा।