फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिता के साथ खेत में जा रहे युवक की बाइक को सामने से टक्कर मार गिराया, दोनों हाथों में हथियार लिए नकाबपोश युवकों ने की फायरिंग

पिता के साथ खेत में जा रहे युवक की बाइक को सामने से टक्कर मार गिराया, दोनों हाथों में हथियार लिए नकाबपोश युवकों ने की फायरिंग

Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पिता के साथ खेत में जा रहे युवक की बाइक को सामने से टक्कर मार गिराया, दोनों हाथों में हथियार लिए नकाबपोश युवकों ने की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पिता के साथ घर से बाइक पर सवार होकर खेत की तरफ जा रहे पैंतावास खुर्द निवासी एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक ने हमलावरों का मुकाबला तो किया लेकिन इस दौरान एक गोली उसके पैर में जा लगी। इस दौरान उसके हाथ पर छर्रे भी लगे। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल सोमबीर (26) ने बताया कि वह खेती करता है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे वह अपने पिता राम अवतार के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में जाने के लिए घर से चला था। घायल ने बताया कि बाइक वह चला रहा था। जब वे खेत के समीप नहर पर पहुंचे तो सामने से काले रंग की बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सोमबीर ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट पहने था जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक मुंह पर कपड़ा ढके था। टक्कर लगने से बाइक सहित पिता-पुत्र जमीन पर गिर गए। इसी दौरान प्लसर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपनी कमर से दो हथियार निकालकर उस पर तान दिया। इसी दौरान उसने उठकर उसके हाथों पर हाथ से वार किया। युवक के ट्रिगर दबाने से गोली उसके हाथ को छूकर जांघ में जा लगी। सूझबूझ से काम लेकर सोमबीर कुछ दूरी पर बने मकान की तरफ दौड़ पड़ा और उसके पिता ने बचाव के लिए आवाजें लगानी शुरू कर दी। अस्पताल में उपचाराधीन सोमबीर ने बताया कि हाथ में हथियार लिए युवक कुछ कदम उसके पीछे दौड़ा और इसके बाद आकर बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। सोमबीर ने बताया कि आरोपी गौरीपुर गांव की तरफ भाग निकले। वहीं, गोली लगने से घायल सोमबीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस घायल के बयान दर्ज करने सिविल अस्पताल पहुंची। वहीं, सीआईए टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर सोमबीर से घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने हरकत में आकर सभी नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में घायल ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed