फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   27 बोतल देशी शराब और आठ बीयर सहित एक काबू

27 बोतल देशी शराब और आठ बीयर सहित एक काबू

Thu, 21 Feb 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
27 बोतल देशी शराब और आठ बीयर सहित एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समसपुर गांव के समीप से एक युवक को अवैध देशी शराब व बीयर सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान बिगोवा निवासी सोनू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सदर पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सदर थाना प्रभारी जगराम को गुप्त सूचना मिली थी कि समसपुर गांव के समीप एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस आधार पर मुख्य सिपाही सोमबीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 28 बोतल देशी शराब व आठ बीयर की बोतलें बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू वासी बिगोवा बताया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सदर थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed