फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। चरखी दादरी रोड पर मातनहेल व ईमलोटा गांव के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते
हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है। घायल के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आशीष कुमार पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांव डोहका मौजी जिला चरखी दादरी ने बताया कि वह अपने दोस्त संदीप पुत्र पप्पू निवासी गांव डोहका मौजी अपने दोस्त की बाइक लेकर किसी काम से झज्जर गए थे। जब वे काम से निपटाकर अपने गांव डोहका मौजी आ रहे थे तो गांव मातनहेल व ईमलौटा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालक तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed