फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लेनदेन के विवाद में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

लेनदेन के विवाद में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
लेनदेन के विवाद में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइनपार के विकास नगर में बुधवार को दिन दहाड़े एक व्यक्ति को उसी के घर में चाकू से हमले कर मौत के घाट उतार दिया गया। व्यक्ति की मौत से आहत परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों बोले कि जब तक हत्यारा गिरफ्तार नहीं होगा वे शव नहीं लेंगे। मामला बिगड़ता दिखा तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ी, तब जाकर लोग शांत हुए। व्यक्ति की हत्या रुपयों के लेनदेन के चलते की गई है, गांव जाखोदा के निवासी युवक पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विकास नगर निवासी राजेश कुमार छुड़ानी गांव का मूल निवासी था। पिछले कुछ साल से राजेश विकास नगर में किराये पर रह रहा था। वह गांव कबलाना में एक क्लीनिक चलाता था। राजेश की पत्नी कविता आसौदा स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। बताते हैं कि बुधवार को वह घर पर ही था। सुबह करीब 11 बजे गांव जाखोदा का निवासी सुनील उसके घर आया। करीब एक घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की सुनील ने तैश ने राजेश पर चाकू से पेट, गर्दन और छाती पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। राजेश की चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद उसका बड़ा बेटा अतुल आया तो उसने शोर मचाया। राजेश को लहूलुहान कर सुनील अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने घायल राजेश को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेसुध हो गई राजेश की पत्नी
पति के साथ हुई वारदात की सूचना मिलते ही कविता स्कूल से सीधे नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बार-बार वह पति से मिलने की रट लगाती रही। पति को मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलने पर वह बेसुध होकर गिर गई। राजेश की सात भाइयों में सबसे छोटा था और दो बेटों का पिता था। क्लीनिक चलाकर अपने परिवार का पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का शव लेने से इंकार
शाम करीब पौने पांच बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई तो परिजनों में रोष पनप गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार अस्पताल में मौजूद थे। राजेश की मौत से आहत इन लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने कहा कि आरोपी पर एससी एसटी एक्ट की धारा लगाई जाए और तुरंत गिरफ्तार की जाए। जब तक एसपी साहब मौके पर नहीं आते और आरोपी नहीं पकड़ा जाता वे शव नहीं लेंगे। लोगों के रोष से पुलिस प्रशासन में भी हलचल हो गई। काफी संख्या में पुलिसकर्मी अस्पताल में पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत के बाद भी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने हलकी सख्ती दिखाई। पुलिस की सख्ती और एएसपी शशांक के समझाने पर लोग शांत हुए और शव लेकर चले गए।


पत्नी के बयान पर केस दर्ज
अस्पताल परिसर में एएसपी के अलावा डीएसपी भगतराम, सीआईए इंचार्ज जसबीर, लाइनपार थाना प्रभारी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। एएसपी शशांक सावन ने कहा कि आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed