{"_id":"5b0ef8234f1c1b9d6e8b5738","slug":"121527707683-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रों ने दुकानों में की थीं चोरियां, पुलिस ने गिरफ्तार कर सामान किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रों ने दुकानों में की थीं चोरियां, पुलिस ने गिरफ्तार कर सामान किया बरामद
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों में चोरी करने वाले तीन नाबालिग छात्र गिरफ्तार, सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी (बौंदकलां)। बीते दो माह में क्षेत्र की दुकानों में हुई चोरी की वारदातों को पुलिस ने सुलझा लिया है। इन वारदातों को कस्बा निवासी दो नाबालिग चचेरे भाइयों ने अंजाम दिया था। बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों द्वारा चोरी किए गए मोबाइल को प्रयोग करने पर इनके तीसरे चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी दसवीं कक्षा में जबकि तीसरा 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
उल्लेखनीय है कि 28 मार्च व 23 मई की रात बस स्टैंड समीप स्थित एक मोबाइल शॉप में सेंधमारी की हजारों रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुआ था। इन वारदातों के बीच एक स्वीट्स कार्नर व एक अन्य दुकान में भी सेंधमारी कर सामान व नकदी चोरी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के चार मामले दर्ज किए थे।
बौंदकलां के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 15 वर्षीय दो छात्रों ने चोरी की इन वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें से एक आरोपी दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसता था जबकि दूसरा सामान निकालने व ले जाने में उसकी मदद करता था। वहीं तीसरा आरोपी पिंजौर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है और उसके पास से पुलिस ने मोबाइल शॉप से चुराया गया मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल शॉप से दो बार चुराए गए फोन व अन्य सामान बरामद किया है। इन आरोपियों ने राजकुमार सोनी की दुकान से पांच मिठाई के डिब्बे व 500 रुपये के सिक्के चोरी किए थे। इसके साथ ही मेनपाल की दुकान से मिठाई व भुजिया के पैकेट व अन्य खाने का सामान चोरी किया था। पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपितों ने बताया कि उन्होंने मिठाई खा ली थी व नकदी खर्च कर दी है। चोरी की वारदातों के मास्टर माइंड छात्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मोबाइल के शौक के चलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को बुधवार को बोस्टल जेल हिसार भेज दिया है।