{"_id":"5a8b33e64f1c1bf17b8b827a","slug":"121519072230-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शरीक होने गए व्यक्ति की सीने में दर्द उठने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में शरीक होने गए व्यक्ति की सीने में दर्द उठने से मौत
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में सीने में दर्द उठने से एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बारात में शरीक होने गए बिरही कलां निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बिरही कलां निवासी शब्बी खान रविवार को गांव निवासी एक परिचित की बारात में शरीक होकर बरसाना गया हुआ था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत हो गया। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई इस संबंध में की है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण सीने में दर्द उठना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।