फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लाइनपार से संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका लापता

लाइनपार से संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका लापता

Sun, 04 Feb 2018 01:35 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
लाइनपार से संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार के विकास नगर से संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बालिका लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और लाइनपार क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। चीता राइडर्स व अन्य टीमें शहर में बालिका को तलाशने में लगी हुई थी तो कुछ कर्मचारी दिल्ली व रोहतक गए। शनिवार देर शाम तक बालिका का सुराग नहीं लग पाया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मूलत: अलीगढ़ का निवासी जितेंद्र पिछले कुछ समय से लाइनपार के विकास नगर में रह रहा है। गत शुक्रवार की शाम को करीब 5 बजे उसकी आठ वर्षीय बेटी बबीता घर के पास ही स्थित एक मैदान में खेल रही थी। खेलते-खेलते बबीता वहां से लापता हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे वहां देखने गए, तो वह नहीं मिली। इसके बाद शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बबीता के पिता जितेंद्र ने लाइनपार थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दी। जितेंद्र ने बबीता के अपहरण की आशंका जताई है। जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बालिका के अपहरण की शंका पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। लाइनपार थाना प्रभारी ने आनन-फानन में थाने के तमाम कर्मचारियों, चीता राइडर्स व पीसीआर इंचार्ज की बैठक ली। इसके बाद योजना बनाकर पुलिस कर्मियों ने विकास नगर व लाइनपार की कई कॉलोनियों में सर्च अभियान चलाया। आसपास की तमाम झुग्गी-झोपड़ियों को खंगाला और लोगों से पूछताछ की। मगर शनिवार की शाम तक बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दो टीमों को रोहतक व दिल्ली की तरफ भेजा गया है।
पहले भी हुई घटना
गौरतलब है कि गत 30 दिसंबर को भी लाइनपार क्षेत्र के सुभाष नगर से एक बालिका लापता हो गई थी। उक्त सात वर्षीय बालिका दो दिन बाद दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर स्थित चाइल्ड केयर सेंटर पर पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed