{"_id":"5a68e7564f1c1b91268b6351","slug":"121516824406-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंसाली का फूंका पुतला और हिंदू एकता के लगाए नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंसाली का फूंका पुतला और हिंदू एकता के लगाए नारे
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्प्तूरो
झज्जर।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को रिलीज करने के विरोध में बुधवार को कुलाना चौक पर 36 बिरादरी के लोग इकट्ठे हुए और नारे लगाते हुए फिल्म निर्माता भंसाली का पुतला फूंका गया। इससे पहले सरपंच जयभगवान रतनथल की अध्यक्षता में लोगों की बैठक हुई। इस मौके पर हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और रानी पद्मावती व भारतीय इतिहास के बारे में बताया। बाद में कोर्ट के फैसले पर दुख और रोष प्रकट किया।
जयभगवान ने कहा कि कोर्ट अब तक राम मंदिर व तीन तलाक का फैसला नहीं कर पाए, लेकिन मां पद्मावती फिल्म का फैसला बहुत ही जल्द लिया। हिंदू समाज व 36 बिरादरी की यही मांग है कि भारत सरकार व सुप्रीम कोर्ट इस फिल्म को न चलने दे। ताकि भारतीय इतिहास का मजाक न उड़े और देश में शांति का माहौल बना रहे।
सरपंच ने कहा कि पद्मावती के विरोध में देश में दंगे भड़क रहे हैं, इससे देश का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को पद्मावत पर बैन लगाना चाहिए। फिल्म रिलीज होती है तो इससे आने वाली पीढ़ी का नुकसान होगा।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर फिल्म पर सरकार ने बैन नहीं लगाया तो देश में जो कुछ होगा उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। इस मौके पर मोहन पाटौदा बीजेपी जिला महासचिव, ब्रह्मकुमार अहरी, रामबीर थानेदार, रतनलाल, दौलत सिंह, मनोज, अमन, संदीप, नवीन, दीपक, जगदीश, डा. सचिन, सरपंच कुलाना, सरपंच पाटौदा, सरपंच खेड़ी, सरपंच लुहारी, सरपंच गुरावड़ा और राज विजय तंवर आदि लोग मौजूद रहे।