{"_id":"5a5907724f1c1bee408b47b3","slug":"121515784050-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर बोला हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर बोला हमला, केस दर्ज
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर हमला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर की सब्जी मंडी के समीप गांव कादमा निवासी एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव कादमा निवासी मोनू ने बताया कि वह किसी काम से दादरी की सब्जी मंडी के समीप वीरवार को आया था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आकर उससे गाली-गलौज करने लगे। उसने जब इस बात का विरोध किया तो उक्त लोग तैश में आ गया और उस पर हमला बोल दिया। हमले में उसे चोटें आई और प्रधान सिपाही संदीप कुमार ने पीड़ित के बयान दर्ज कए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।