{"_id":"59b448c64f1c1bec7f8b57d6","slug":"121504987334-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दुजाना चौकी की टीम ने गश्त के दौरान लूट की कोशिश करते हुए चार आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू कर अदालत मेें पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने गांव बाघपुर निवासी अमित की हत्या सहित चार वारदातों का खुलासा किया।
झज्जर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सादी वर्दी में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान गांव दुजाना में प्याज मंडी के नजदीक शेरिया मोड़ के पास पहुंचे तो हथियारों सहित चारों युवक लूटने की नीयत से एकदम चौकी प्रभारी की गाड़ी के आगे आ गए और गाड़ी को घेर लिया। जिस पर इसी दौरान पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई तो लुटेरे भागने की कोशिश करने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों ने पूछताछ में स्वयं को अतुल उर्फ अन्नू निवासी गांव बाघपुर, मनजीत निवासी गांव बाघपुर, विजयंत उर्फ गाठा निवासी गांव बाघपुर तीनों जिला झज्जर तथा साहिल उर्फ बाला जी निवासी गांव किलोई जिला रोहतक बताया। आरोपियों की मौके पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो देशी पिस्टल और छह कारतूस, एक चाकू तथा एक डंडा बरामद हुए।
इन वारदतों का हुआ खुलासा
- एक मई 2017 को अतुल व साहिल ने मिलकर दूबलधन रोड पर अश्वनी निवासी बाघपुर को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। जिस के संबंध में थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
- अतुल, साहिल और जगमीत उर्फ चिंकी निवासी बाघपुर ने मिलकर 16 जून 2017 को दिल्ली से एक आई-10 गाड़ी में लिफ्ट लेकर रोहतक आए और लाढोत किलोई रोड पर ले जाकर चालक को गोली मारकर गाड़ी, पर्स व मोबाइल छीनकर ले गए थे। जिस पर थाना सदर रोहतक में केस दर्ज किया था।
- 20 मई 2017 को अतुल, साहिल व जगमीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित निवासी गांव बाघपुर को उसके घेर में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में थाना बेरी में केस दर्ज है।
- करीब डेढ़ माह पहले जगमीत, विकास और मंजीत निवासी बाघपुर ने मिलकर गुरुग्राम कादीपुर से एक ईको गाड़ी को चोरी करने की वारदात की थी। जिस के संबंध में गुरुग्राम के सेक्टर दस थाना में केस दर्ज है।
वर्जन
झज्जर थाना एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित पकड़े गए चारों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से चारों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
- आरोपियों ने हत्या सहित चार वारदातों का खुलासा किया